फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2024: बॉलीवुड की इन कहानियों में शामिल है राम-रावण की झलक, दशहरे को और भी खास बना देंगी ये फिल्में

Fri, 11 Oct 2024 02:09 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाला त्योहार दशहरा बहुत ही खास त्यौहार है। इस त्यौहार पर हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें राम रावण की झलकियां नजर आई हैं। दशहरे पर मनोरंजन के लिए आप इन फिल्मों का चुनाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राम-रावण की झलक दिखाती हैं ये फिल्में - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
बॉलीवुड की दुनिया में कई शानदार फिल्में बन चुकी हैं। दशहरे के मौके पर राम रावण युद्ध पर आधारित फिल्में लोग देखना पसंद करते हैं। बॉलीवुड में रामायण की कहानी पर भी फिल्में बनी हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में जिनमें रामायण तो नहीं बल्कि राम रावण की कुछ झलकियां नजर आती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वदेश - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
स्वदेश
अभिनेता शाहरुख खान और गायत्री जोशी की फिल्म स्वदेश में लोगों को रामलीला की झलक देखने को मिली। इस फिल्म में राम रावण की झलक देखने के लिए फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी के साथ मेल खाते हुए कहानी में सीता हरण को भी शामिल किया गया था।

Vijay 69: अनुपम खेर और चंकी पांडे की 'विजय 69' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म का मोशन पोस्टर जारी

विज्ञापन

3 of 5
मरजावां - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
मरजावां
फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा का अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस फिल्म में एक सीन है, जिसमें रावण दहन से पहले पुतला नजर आता है। ये फिल्म भी दशहरे के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। फिल्म में विलेन की भूमिका में रितेश देशमुख को रावण के रूप में दिखाया गया है।

Kartik Aaryan Movies: 'भूल भुलैया 3' से दर्शकों को वश में कर पाएंगे रूह बाबा? जानें पिछली फिल्मों का रिपोर्टकार्ड

4 of 5
दिल्ली 6 - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दिल्ली 6
फिल्म 'दिल्ली 6' से अभिषेक बच्चन और सोनम कपूर को बहुत प्यार मिला। इस फिल्म में राम और रावण दोनों की झलक देखने को मिली है। फिल्म को भी ओटीटी पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक मेले में रामलीला देखने पहुंचते हैं।

Amitabh bachchan: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अमिताभ बच्चन, जानें मुंबई में हैं कितने घर और गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कलंक - फोटो : स्क्रीनग्रैब
कलंक
आलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया था। फिल्म में रावण दहन से जुड़ा एक सीन भी देखने को मिलता है। फिल्म को ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म में गाने के दौरान राम, सीता और लक्ष्मण की झांकी नजर आती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें