भूमि पेडनेकर के साथ दुर्गावती की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
भूमि पेडनेकर पहली बार महिला केन्द्रित फिल्म 'दुर्गावती' में नजर आने वाली हैं। अक्षय कुमार, भूषण कुमार और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित इस फिल्म की कहानी भूमि पेडनेकर के इर्द-गिर्द ही घूमती है। गौरतलब है कि पिछले साल भूमि, 'सांड की आंख', 'बाला' और 'पति-पत्नी और वो' जैसी फिल्में में नजर आई।