फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा के दौरान पंडाल में लगी सोनू सूद की मूर्ति, इस वजह से किया गया ये काम

Thu, 22 Oct 2020 01:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : ANI/ instagram: sonu_sood
बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद एक फिल्मी कलाकार ही नहीं बल्कि कई लोगों के मसीहा बन चुके हैं। पूरे देश में लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों प्रवासी मजदूरों, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद की। वह अभी भी परेशान लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे आते रहते हैं। ऐसे में दुर्गा पूजा के दौरान सोनू सूद के चाहने वालों ने उनके इन कामों को अलग अंदाज में याद किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
इन दिनों पूरे देश में दुर्गा पूजा जारी है। कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में सोनू सूद की मूर्ति लगाई गई है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अभिनेता की यह मूर्ति लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगाई गई है। इस बात की जानकारी प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन ने दी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रफुल्ला कन्नन वेलफेयर असोसिएशन ने कहा, 'सोनू सूद की मूर्ति इसलिए लगाई गई है, ताकि लोग उनसे प्रेरित हो सके और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी आगे आएं।' पंडाल में जो मूर्तियां लगाई उसमें सोनू सूद के अलावा कोरोना काल में परेशान लोगों के दर्द को बयां किया गया है। मूर्ति के जरिए दिखाया गया है कि कैसे मजदूर पैदल अपने घरों को जा रहे हैं। साइकिल चलाती हुईं बेटियां भी दिखाई गई हैं। 
 

4 of 5
मूर्ति - फोटो : ANI
इतना ही नहीं मूर्ति के जरिए रेलवे ट्रैक के सहारे अपने घर जाने वाले मजदूरों की स्थिति को दिखाया गया है। इस दौरान कई प्रवासी मजदूर ट्रेन के नीचे आ गए थे। मूर्ति में उन लोगों को भी दिखाया जो टैंकर के अंदर बैठकर जा रहे थे। एक मूर्ति में सोनू सूद और उनकी बस को भी दिखाया गया जिसके जरिए वह लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेज रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : instagram: sonu_sood
वहीं पंडाल में अपनी इस तरह की मूर्ति को देखकर सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'मेरा अब तक का सबसे बड़ा अवॉर्ड है'। सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस उनके इस ट्वीट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

पढ़ें: Bigg Boss 14: सलमान खान के शो पर शहजाद देओल ने उठाए सवाल, कही ये बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें