दृष्टि धामी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 लोगों को मनाने के बाद किया म्यूजिक वीडियो
विज्ञापन फिल्मों के बाद दृष्टि धामी म्यूजिक वीडियो 'सैंया दिल में आना रे' में दिखीं। लेकिन इसके लिए उन्हें घर वालों से बड़ी मुश्किल से अनुमति मिली। वह बताती हैं, 'मेरे घर के सभी लोग डर रहे थे कि ये कैसा करियर है, इसमें कैसे काम करेगी? हमारा संयुक्त परिवार है और आप यकीन नहीं करेंगे कि अपने पहले म्यूजिक वीडियो में काम करने से पहले मुझे 14 लोगों को मनाना पड़ा था। उस समय मेरे चचेरे भाई पद्मज सेठ ने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया। उसने ही सबको समझाया कि मैं कुछ गलत नहीं करूंगी। तब जाकर बात बनी। हालांकि अब तो सबको मेरे काम पर गर्व ही होता है।’