फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Drashti Dhami: दृष्टि धामी ने सुनाई पहला ब्रेक मिलने की रोचक कहानी, इस किरदार के लिए समझाना पड़ा 14 लोगों को

Tue, 16 Aug 2022 04:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

छोटे परदे की सुपरस्टार रहीं अभिनेत्री दृष्टि धामी ने अपनी पहली ही वेब सीरीज 'द एंपायर' से डिजिटल दुनिया में अदा, अदाकारी और अनोखे अंदाज का धमाका किया।
विज्ञापन
1 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छोटे पर्दे की सुपरस्टार रहीं अभिनेत्री दृष्टि धामी ने अपनी पहली ही वेब सीरीज 'द एंपायर' से डिजिटल दुनिया में अदा, अदाकारी और अनोखे अंदाज का धमाका किया। अब वह अपनी दूसरी वेब सीरीज 'दुरंगा' के साथ दर्शकों से मुलाकात के लिए फिर से तैयार हैं। अपने जीवन में अपने परिवार को सबसे ज्यादा तवज्जो देने वाली दृष्टि इसी के चलते ‘बिग बॉस’ के घर जाने के ऑफर एक नहीं कई बार ठुकरा चुकी हैं। ‘अमर उजाला’ से एक खास मुलाकात में दृष्टि ने अपने अब तक के सफर के बारे में कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन

2 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

संयोग से मिला पहला ब्रेक

वेब सीरीज 'दुरंगा' में पहली बार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभा रही दृष्टि धामी अब तक कई धारावाहिकों में काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्ट्रेस बनने का उनका कभी सपना नहीं रहा। वह कहती हैं, 'मेरी मम्मी का बड़ा मन था कि मैं इंटीरियर डिजाइनर बनूं। एक दिन क्या हुआ कि मेरी एक दोस्त एक विज्ञापन फिल्म के लिए ऑडिशन देने जा रही थी। उसने मुझे भी साथ ले लिया। वहां जो मैडम ऑडिशन ले रही थीं उन्होंने मुझे देख मुझको भी ऑडिशन के लिए कह दिया। मैंने बस ऐसे ही ऑडिशन दिया और उस एड के लिए मैं चुन भी ली गई। मैंने उस विज्ञापन के बाद बहुत सारी विज्ञापन फिल्में कीं, लेकिन जब बात अभिनेत्री बनने की आई तो घर वाले राजी नहीं हुए।’

विज्ञापन

3 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

14 लोगों को मनाने के बाद किया म्यूजिक वीडियो

विज्ञापन फिल्मों के बाद दृष्टि धामी म्यूजिक वीडियो 'सैंया दिल में आना रे' में दिखीं। लेकिन इसके लिए उन्हें घर वालों से बड़ी मुश्किल से अनुमति मिली। वह बताती हैं, 'मेरे घर के सभी लोग डर रहे थे कि ये कैसा करियर है, इसमें कैसे काम करेगी? हमारा संयुक्त परिवार है और आप यकीन नहीं करेंगे कि अपने पहले म्यूजिक वीडियो में काम करने से पहले मुझे 14 लोगों को मनाना पड़ा था। उस समय  मेरे चचेरे भाई पद्मज सेठ ने मेरा सबसे ज्यादा साथ दिया। उसने ही सबको समझाया कि मैं कुछ गलत नहीं करूंगी। तब जाकर बात बनी। हालांकि अब तो सबको मेरे काम पर गर्व ही होता है।’

4 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
घरेलू हिंसा का पहले दिन से प्रतिकार जरूरी
'झलक दिखला जा’ सीजन 6 की दृष्टि धामी विनर रही है और इसके अगले सीजन में उन्हें इसकी मेजबानी करने का मौका मिला। लेकिन, दृष्टि को इसमें मजा नहीं आया तो उन्होंने अपनी जगह मनीष पॉल के लिए छोड़ दी। 'झलक दिखला जा' के इस सीजन में जज बन कर आए करण जौहर ने दृष्टि की काफी तारीफ भी की। इसके बाद दृष्टि धामी ने कलर्स के शो 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में घरेलू हिंसा की शिकार महिला का किरदार निभाया। वह कहती हैं, 'पहली बार जब महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती हैं और चुप रहती हैं तो यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है। कई बार तो बेटियों के माता पिता भी ऐसे मौके पर उनके साथ नहीं खड़े होते। ये बात गलत है।’
विज्ञापन

5 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बिग बॉस’ का विचार ही पसंद नहीं

दृष्टि धामी को कई बार बिग बॉस का ऑफर मिल चुका है, लेकिन उन्होंने कभी भी बिग बॉस में भाग नहीं लिया। वह कहती है, 'मुझे नहीं लगता कि मैं अपने परिवार वालो से इतने दिनों तक दूर रह पाऊंगी। वैसे भी इतने सारे अनजान लोगों के साथ मैं एक घर में नहीं रह सकती इसलिए मैंने कभी भी बिग बॉस में जाने के बारे में नहीं सोचा। मेरे लिए मेरा घर और परिवार मेरी पहली प्राथमिकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : Social Media
कहानी इरा जयकार पटेल की

दृष्टि धामी की जी5 के लिए बनी वेब सीरीज 'दुरंगा' कोरियाई सीरीज 'फ्लावर ऑफ एविल' का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है। दृष्टि धामी बताती है, 'यह कहानी इरा जयकार पटेल की है जो क्राइम ब्रांच की आफिसर है। इरा का पति आर्टिस्ट है। उन्होंने बड़ी खुशी से घर और बेटी संभालने की जिम्मेदारी ली है ताकि मैं अपनी ड्यूटी सही से निभा सकूं। लेकिन इरा की जिंदगी में एक ऐसा केस आता है जब उसे लगता है कि उसके पति का कहीं न कहीं उस केस से कनेक्शन है जो उसके अतीत से जुड़ा हुआ है। यह जानकर इरा पूरी तरह से हिल जाती है कि जिस इंसान के साथ वह पिछले 13 साल से रह रही है, वह ऐसा कैसे हो सकता है?'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें