दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
सच पेड़ के बीज की तरह होता है। जितना भी चाह दफना लो, वो एक दिन बाहर आ ही जाता है, यानी दृश्यम में जहां से कहानी खत्म हुई थी, अब वहीं से दूसरा भाग शुरू होगा। जानकारी के मुताबिक, 'दृश्यम 2' में मीरा देशमुख यानी तब्बू के बेटे बने सैम के लापता होने की केस की जांच को दोबारा से शुरू किया जाएगा। इसी के साथ एक बार फिर से विजय सलगांवकर डर, क्राइम और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के बीच अपने परिवार को बचाने की जद्दोजहद करता दिखेगा, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस बार वह सच को छुपाने में कामयाब होता है या नहीं।