इशिता
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूल्हे की तरफ से आए बरात में
वत्सल सेठ की शादी अभिनेत्री इशिता दत्ता से 28 नवंबर 2017 को हुई। इशिता दत्ता बताती हैं, ‘मेरी शादी में अजय देवगन सर वर पक्ष से ही गए थे। वह आए और लोगों से मिले। लेकिन, अचानक उनको मस्ती सूझी। वे बोले, वत्सल मेरा बेटा और इशिता बेटी है। अजय देवगन की बात सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। क्योंकि बेटा और बेटी की शादी कैसे हो सकती है? आज कल वत्सल सेठ और मेरी सोशल मीडिया पर लोग खूब मीम्स वायरल कर रहे हैं और लोग कह रहे हैं कि मिलिए अजय देवगन की बेटा और बेटी से। ऐसा इसलिए कर रहें क्योंकि 'दृश्यम 2' रिलीज होने वाली है।’