ऐसे वक्त में जब लोगों के मन में एक धारणा पैठ बना रही है कि बॉलीवुड के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, तब 'दृश्यम 2' जैसी फिल्में इस धारणा को तोड़ने का काम बखूबी कर रही हैं। 18 नवंबर 2022 को रिलीज हुई इस फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर अपने 21 दिन सफलता पूर्वक पूरे किए हैं। शानदार ओपनिंग लेने वाली अजय देवगन और तब्बू अभिनीत 'दृश्यम 2' का झंडा बुलंद है। अपने बाद में रिलीज हुई 'भेड़िया' और 'एन एक्शन हीरो' को इस फिल्म ने पानी पिला दिया है। आज कैसा रहा 'दृश्यम 2' का हाल, आइए जानते हैं...