एक के बाद एक सुपरहिट और डिफरेंट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एक्टर आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल है। फिल्म के प्रमोशन के लिए आयुष्मान और नुसरत भरुचा पहुंचे द कपिल शर्मा शो में। इस शो में आयुष्मान-नुसरत ने कपिल के साथ जमकर मस्ती की। वहीं एक्टर ने अपनी जिंदगी के कुछ किस्सों का भी खुलासा किया।