इरफान खान ने शुक्रवार को अपनी बीमारी के बारे में खुलासा कर दिया। इरफान ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर है। इसके इलाज के लिए इरफान लंदन जाएंगे। जानें इरफान की बीमारी के बारे में क्या कहते हैं डॉक्टर्स...
विज्ञापन
2 of 5
इरफान खान
एएनआई से बात करते हुए श्री गंगाराम हॉस्पिटल के एचओडी डॉक्टर सौमित्रा रावत ने इरफान की बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'एंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की उन कोशिकाओं में होता है, जो एंडोक्राइन हार्मोन रिलीज करती हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
इरफान खान
'इन्हीं कोशिकाओं के अनियंत्रित तरीके से बढ़ने की वजह से यह ट्यूमर का रूप ले लेता है। यह बीमारी आंत, फेफड़े और पेनक्रियाज में होती है। बीमारी ठीक होने की संभावनाओं पर डॉक्टर ने कहा, 'यह निर्भर करता है कि ट्यूमर कहां है और उसका साइज क्या है। सर्जरी करके इसे आसानी से निकाला जा सकता है।'
4 of 5
इरफान खान
'इस बीमारी में पेशेंट के ठीक होने के पूरे चांस रहते हैं। रेगुलर चेकअप और ट्रीटमेंट से यह पूरी तरह ठीक हो जाएगी।' यह बीमारी बेहद कम लोगों को ही होती है। एक अनुमान के मुताबिक, यह 1 लाख लोगों में से सिर्फ 5 को होती है।
बता दें कि इरफान की फिल्म 'ब्लैकमेल' 6 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। ऐसा लग रहा था कि इरफान की बीमारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिनय देव ने बताया कि रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।