अदिति गोवित्रिकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अदिति गोवित्रिकर ने साल 2002 में फिल्म 'सोच' और '16 दिसंबर' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म '16 दिसंबर' में उनके अभिनय की काफी तारीफ की गई। इसके बाद अदिति ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया, जिनमें 'बाज', 'पहेली', 'दे दना दन', 'भेजा फ्राई 2' और 'हुम तुम और शबाना' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं। बता दें कि अदिति गोवित्रिकर की बॉलीवुड में ऐसी बहुत कम फिल्में हैं जिनमें वो मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आई हों, वह ज्यादातर फिल्मों में सह कलाकार की भूमिका में थीं, जिसमे दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।