फरदीन खान
चॉर्मिंग पर्सनैलिटी से पहचान रखने वाले अभिनेता फरदीन खान बहुत ही हैंडसम एक्टर रहे हैं। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री छोड़े तकरीबन 8 साल हो चुके हैं। उन्हें अपनी पत्नी के साथ रेस्टोंरेट के बाहर देखा गया था जहां उनका लुक काफी चौंकाने वाला था। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो वह साल 1998 में आई फिल्म प्रेम अग्न से बड़े परदे पर उतरे थे। इसके बाद फिल्म 'जंगल', 'लव के लिए कुछ भी करेगा', 'भूत', 'जानशी', 'नो एंट्री', 'हे बेबी', 'ऑल द बेस्ट', 'देव', 'लाइफ पाटर्नर', 'एसिड फैक्ट्री' में वह दिखाई दिए। कुल मिलाकर उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नहीं रहा।