फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Huma Qureshi: हुमा कुरैशी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल के बाद टूटा मुदस्सर अजीज संग रिश्ता

Mon, 31 Oct 2022 06:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'डबल एक्सएल' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा ने भी काम किया है। यह पहला मौका है जब दोनों एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस बीच खबर है कि यह लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद हुमा कुरैशी का मुदस्सर अजीज से ब्रेकअप हो गया है। 
Bollywood Movies: यारी-दोस्ती पर आधारित हैं यह आगामी फिल्में, मिलेगा मस्ती का जबरदस्त डोज

 
विज्ञापन

2 of 4
हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तीन साल के रिश्ते के बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने अपनी दोस्ती बरकरार रखने का फैसला किया है। हालांकि दोनों के अलग होने की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि हुमा कुरैशी मुदस्सर की कई फोटोज अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर कर चुकी हैं। 
IIFA 2023: आईफा के 23वें संस्करण को होस्ट करेंगे अभिषेक, फरहान और मनीष पॉल, नौ फरवरी से होगा समारोह

 
विज्ञापन

3 of 4
हुमा कुरैशी, मुदस्सर अजीज - फोटो : सोशल मीडिया
उनकी फिल्म डबल एक्सएल की कहानी भी मुदस्सर ने ही लिखी है। मुदस्सर की बात करें तो वह अब तक कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। उन्हें 'दूल्हा मिल गया' और 'हैप्पी भाग जाएगी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले उनका नाम सुष्मिता सेन के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को कई बार साथ में भी देखा जा चुका है। 
Aamir Khan Mother Health Update: जीनत हुसैन का अस्पताल में इलाज जारी, जानें अब कैसी है आमिर की मां की तबीयत
विज्ञापन

4 of 4
हुमा कुरैशी - फोटो : इंस्टाग्राम
हालांकि यह रिश्ता साल 2010 में ही टूट गया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा आखिरी बार बेलबॉटम में नजर आई थीं। वह जल्द ही डबल एक्सेल में नजर आने वाली हैं। इस अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' में भी अपनी एक्टिंग का जादू दिखाते नजर आने वाली हैं।
Parineeti Chopra Out: यशराज फिल्म्स की टैलेंट शाखा से परिणीति की छुट्टी, चार फ्लॉप फिल्मों का बड़ा साइड इफेक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें