एक तरफ जहां शाहरुख खान की बेटी अपने दीवाली के दौरान अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं वहीं दूसरी ओर उनके सुपरस्टार डैडी यानि शाहरुख खान ने उन लड़कों को नसीहत दी है जो कभी उनकी बेटी के पास आने या उसे किस करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
शाहरुख का एेलान, जो मेरी बेटी को किस करेगा उसके होंठ चीर दूंगा
2 of 5
दरअसल हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' का नया प्रोमो आउट हुआ है जिसमें शो की पहली जोड़ी, शाहरुख खान और आलिया भट्ट नज़र आ रहे हैं। इस प्रोमो में दिखाया गया है कि जब रैपिड फायर राउंड के दौरान करण शाहरुख के पूछते हैं कि अगर कोई उनकी बेटी सुहाना को किस करने की कोशिश करता है तो वो क्या करेंगे ? इस पर शाहरुख का जो जवाब आता है वो आप सभी को चौंका देगा क्योंकि खुद करण भी शाहरुख के इस जवाब को सुनकर अवाक रह गए।
विज्ञापन
शाहरुख का एेलान, जो मेरी बेटी को किस करेगा उसके होंठ चीर दूंगा
3 of 5
बेटी सुहाना को किस करने के सवाल पर शाहरुख ने कहा, ' मैं उसके (लड़के) के होंठ चीर दूंगा।'
देखिए 'कॉफी विद करण' का नया प्रोमो:
You know you’re in for a crazy S5 premiere of Koffee with Karan when @iamsrk & @aliaa08 are back on the couch with @Karanjohar! #KWKonSW pic.twitter.com/7LWZRpnL15
— Star World (@StarWorldIndia) October 30, 2016
शाहरुख का एेलान, जो मेरी बेटी को किस करेगा उसके होंठ चीर दूंगा
4 of 5
हालांकि ये शाहरुख ने मजाकिया अंदाज में ही कहा पर मजाक-मजाक में ही उन्होंने उन लड़कों को आगाह कर दिया है जो उनकी बेटी को किस करने की कोशिश भी करेंगे। वैसे आपको बता दें कि 'कॉफी विद करण' का ये पांचवा सीजन काफी मजेदार होने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी ये सीजन काफी दिलचस्प पलों का गवाह बनेगा।
शाहरुख का एेलान, जो मेरी बेटी को किस करेगा उसके होंठ चीर दूंगा
5 of 5
लेकिन लोग अभी से इसके पहले एपीसोड को लेकर खासे उत्साहित हैं जिसमें शाहरुख खान और आलिया भट्ट नजर आएंगे। दोनों इन दिनों अपनी फिल्म 'डियर जिंदगी' को लेकर चर्चा में हैं और पहली बार ही दोनों करण के शो में साथ नजर आएंगे।