अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया अपडेट से शुरू हुई चर्चा
बता दें कि हाल ही में फरहान अख्तर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह अपने स्टडी एरिया में बैठे नजर आए। इसके बाद लोगों ने यह कयास लगाने शुरु कर दिए की वह 'डॉन 3' की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी फैला दी। बिग बी ने पहले तो अपनी 1978 में आई फिल्म 'डॉन' की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी, जिसमें फिल्म की एडवांस बुकिंग के दौरान थिएटर के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने अब एक और थ्रोबैक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। दोनों को एक साथ देखने के बाद से ही ट्विटर पर 'डॉन 3' ट्रेंड करने लगा। फैंस को लग रहा है कि बिग बी ने 'डॉन 3' को लेकर कुछ इशारा किया है। हालांकि, कोई जानकारी नहीं मिल पाने से लोग फरहान से नाराज नजर आए। अब नई जानकारी फैंस को निराश कर सकती है।