फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: 'लाल सिंह चड्ढा' का हिस्सा होना करीना के लिए गर्व की बात, नहीं चली फिल्म तो आमिर से कही ये बात

Tue, 10 Dec 2024 02:31 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करीना कपूर खान ने अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म फ्लॉप होने पर आमिर खान से उन्होंने क्या कहा और आमिर ने इसका क्या जवाब दिया।
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
करीना कपूर खान ने हाल ही में विक्की कौशल, शबाना आजमी, राजकुमार राव और अन्ना बेन जैसे कलाकारों के साथ एक एक्टर राउंडटेबल में शामिल हुईं। इस दौरान करीना कपूर ने बताया कि जब लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली तो आमिर खान टूट गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
लाल चड्ढा को लेकर बोलीं करीना
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया बातचीत में करीना ने बताया कि जब लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद निर्देशक अद्वैत चंदन और आमिर खान को कॉल करने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि आमिर खान ये फिल्म बनाकर अपने आप पर गर्व महसूस करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
आमिर खान ने किया था करीना से सवाल
इस फिल्म के फ्लॉप होने पर करीना से आमिर खान ने कहा कि 'पिक्चर नहीं चली हमारी ना, तू बात तो करेगी ना मुझसे? करीना ने कहा, "हमारी फिल्म नहीं चली। आप मुझसे बात करोगे न?" खान ने उन्हें रूपा का किरदार दिया, क्योंकि उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि रूपा ने मेरे लिए सिंघम अगेन से ज्यादा किया है।"

4 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
शूटिंग के दौरान प्रेगनेंट हो गई थी करीना
करीना ने कहा कि इस फिल्म को पूरे से दिल से बनाया था। करीना ने कहा कि आमिर बहुत सज्जन व्यक्ति हैं, यह बताते हुए उन्होंने याद किया कि उस समय कोविड-19 महामारी फैली थी, और वह अपने दूसरे बेटे जेह के साथ गर्भवती हो गई थीं। उस समय, उन्हें नहीं पता था कि अपनी सह-कलाकार को कैसे बताएं कि वह गर्भवती हैं, जबकि वे फ़िल्म की 60% शूटिंग कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
आमिर खान से कही ये बात
इस बारे में जब करीना ने आमिर से बात की तो उन्होंने कहा कि वे करीना के लिए खुश हैं और वो फिल्म के लिए उनका इंतजार करेंगे। वे साथ में फिल्म करेंगे, चाहे इसके लिए कुछ भी करना पड़े। करीना ने कहा कि उन्हें जान के अच्छा लगा कि इस उद्योग में ऐसे लोग भी हैं जो दूसरों को महत्व देते हैं और अपने निर्णयों पर अडिग रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें