फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Photoshoot: रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट पर अनुराग कश्यप ने दी प्रतिक्रिया, बोले- आत्मविश्वास तोड़ दिया

Mon, 08 Aug 2022 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह, अनुराग कश्यप - फोटो : social media
अभिनेता रणवीर सिंह के बोल्ड फोटोशूट ने सनसनी मचा दी थी और इस वजह से उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अभिनेता ने बीते दिनों बिना कपड़ों के एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिस पर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, वहीं अब तक अर्जुन कपूर से लेकर आलिया भट्ट, ट्विंकल खन्ना और विद्या बालन तक इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। कुछ सेलिब्रिटी अभिनेता के सपोर्ट में दिखे तो वहीं कुछ चुटकी लेते भी नजर आए। अब फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप ने भी रणवीर सिंह के इस बोल्ड फोटोशूट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 4
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेत्री तापसी पन्नू इस समय आगामी फिल्म दोबारा का प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान अनुराग कश्यप से जब रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर पूछा गया तो उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "तबाही तो मचाई, उन्होंने न केवल इंटरनेट ब्रोक किया मेरा आत्मविश्वास भी तोड़ा। मैं इसे दोबारा वापस कैसे ला पाउंगा? उन्होंने आगे कहा हिंदुस्तान में हर आदमी इसी बात से परेशान होकर रणवीर सिंह पर अटैक कर रहा है।"
विज्ञापन

3 of 4
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
जब तापसी पन्नू से इस बारे में बात की गया, उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अगर ये किसी महिला द्वारा किया जाता तो इसे अलग तरह से लिया जाता? इस पर तापसी ने कहा कि क्योंकि हम पितृसत्तामक समाज में रहते हैं। इस पर अनुराग कश्यप ने कहा "हमारे आधे से ज्यादा झगड़े इसी तथ्य के कारण होते हैं कि हम एक समाज के रूप में हर चीज को महिला से जोड़ते हैं यही मूल समस्याएं हैं"। मुझे लगा था कि एक समय था जब हम बदलाव की ओर आ रहे थे और चीजें प्रगतिशील हो रही थीं, लेकिन अब ये सब चला गया है।
विज्ञापन

4 of 4
तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जब रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरें साझा की थीं, तो अनुराग कश्यप ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ की थी। बात करें फिल्म दोबारा की तो कुछ समय पहले ही इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था। यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। गौरतलब है कि अनुराग और तापसी दूसरी बार फिल्म के लिए साथ आए हैं। इससे पहले दोनों मनमर्जियां में भी साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें