अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि मैंने खुद इस तरह के दुर्व्यवहार का सामना किया है। निर्देशक ने कहा, 'मैं खुद दुर्व्यवहार का सामना कर चुका हूं। इसलिए मैं इसे अच्छी तरह समझता हूं। इसलिए जब कोई मुझ पर इस तरह के आरोप लगाता है तो यह मुझे काफी परेशान करता है।' फिल्ममेकर ने आगे कहा अगर उन पर कोई हत्या का आरोप लगाए तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन जब लोग उन पर इस तरह के अन्यायपूर्ण और अनुचित आरोप लगाते हैं, तो दुख के साथ बहुत गुस्सा भी आता है।'