करण जौहर ने हाल ही में अपने बच्चों यश और रूही का पहला जन्मदिन मनाया। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर की इस पार्टी में वैसे तो लगभग सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिकरत की लेकिन एक शख्स ऐसी थी जो इस पार्टी में शामिल नहीं हुईं।
विज्ञापन
2 of 4
kajol
अब आप सोच रहे होगें कि आखिर वो कौन है जिन्हें करण जौहर की पार्टी से परहेज है तो आपको बता दें एक समय में करण की फेवरेट हीरोइन रही काजोल इस पार्टी में शामिल नहीं हुईं। अब आप सोच रहे होंगे कि करण जौहर की इस पार्टी में काजोल के गैर मौजूद रहने की वजह कही साल 2016 में हुई अनबन तो नहीं, तो ऐसा नहीं है। दरअसल काजोल एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जिसके कारण वह इस पार्टी में नहीं आ पाईं।
विज्ञापन
3 of 4
kajol and karan
आपको बता दें साल 2016 की दिवाली पर दोनों की 25 साल पुरानी दोस्ती टूट गई, क्योंकि काजोल के पति अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' और करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' एक साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर दोनों का टकराव हुआ। काजोल ने अपने पति का साथ देते हुए करण से अपनी दो दशक पुरानी दोस्ती तोड़ ली थी।
हालांकि करण ने पिछले साल अपनी ऑटोबायोग्राफी एन अनसूटेबल बॉय में लिखा था कि अब उनके और काजोल के बीच सब खत्म हो गया है। वे अब काजोल को फ्रेंड नहीं मानते। दोनों ने 'कुछ-कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'माई नेम इज खान' जैसी सुपरहिट फिल्में साथ में की हैं।