सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपने चाहने वालों के बीच बेहद लोकप्रिय थे। देश ही नहीं, दुनिया भर में इस पंजाबी सिंगर की धूम थी। उनके गानों का सुरूर दुनियाभर में रहने वाले उनके करोड़ों फैंस के सिर आज भी चढ़कर बोलता है। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि उनकी मौत के बाद भी उनके चाहने वाले उन्हें भूले नहीं हैं और इस सिंगर के प्रति उनकी दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। उनके फैंस वक्त-वक्त पर उन्हें याद करते रहते हैं। इसी क्रम में उनके दीवाने और अमेरिकन डीजे कश्मर ने सिद्धू मूसेवाला को लाइव शो में अपने ही अंदाज में श्रद्धांजलि दी।