Diwali 2024 Look: आज दीवाली के शुभ अवसर पर सभी शानदार कपड़े और गहनें पहनते हैं। इसी दिवाली पर अपने प्रशंसकों के लिए खास सेलेब्स ने भी अपने शानदार लुक से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और अपने प्रशंसकों को दिवाली पर खुश करने के लिए अपना लेटेस्ट दिवाली लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है।
बॉलीवुड और टीवी जगत की कई हस्तियों ने अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसे देखकर कोई भी खुशी से झूम उठेगा। इस लिस्ट में माधुरी दीक्षित, नेहा शर्मा से लेकर कई सेलेब्स ने अपने शानदार लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। आप भी देखिए इन सेलेब्स का खास दिवाली लुक।
विज्ञापन
2 of 9
नेहा शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम@nehasharmaofficial
नेहा शर्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा शर्मा ने वेलवेट का कढ़ाईदार लहंगा पहना, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट लुक में नजर आईं। नेहा ने इस लुक के साथ हल्के ईयररिंग्स पहने और साथ ही अपने बालों को खुला छोड़ा। इस लुक में नेहा ने बेहद ही शानदार पोज दिए। दिए के साथ भी नेहा ने कई लाजवाब पोज दिए, जिसे देखकर प्रशंसक उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। इस लुक के साथ नेहा ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'इस दिवाली पर, आपका घर प्यार, हंसी और बहुत सारी दुआओं के साथ मने।'
माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। माधुरी ने स्टाइलिश व्हाइट, गोल्डन और हरे रंग के स्टाइलिश सरारा सूट में कई शानदार पोज दिए और कैप्शन में लिखा, ''सुख, समृद्धि और ढेर सारी मिठाइयां। आपकी दिवाली आनंदमय हो। आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।''
4 of 9
अवनीत कौर
- फोटो : इंस्टाग्राम@avneetkaur_13
अवनीत कौर
टीवी और बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री अवनीत कौर ने भी दिवाली के शुभ अवसर पर अपना लेटेस्ट लुक सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अवनीत ने दिवाली के मौके पर ब्लू रंग का स्टाइलिश लहंगा कैरी किया, जिसमें अवनीत बेहद ही हॉट नजर आ रही हैं। वन साइड हेयर लुक के साथ अवनीत ने लाइट ज्वेलरी से अपने लुक में चार चांद लगाए। अवनीत ने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैप्पी दिवाली'।
करिश्मा कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने रेड रंग की ड्रेस में अपना शानदार दिवाली लुक सोशल मीडिया पर साझा किया। इस लुक के साथ करिश्मा ने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। करिश्मा ने कैप्शन में कुछ लिखने की बजाए दीप, स्टार और पटाखों के इमेजी बनाए।
विज्ञापन
6 of 9
अंकिता लोखंडे
- फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita
अंकिता लोखंडे
टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ दिवाली के अवसर पर कई शानदार पोज देकर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है। अंकिता सिंपल सूट में ही बेहद प्यारी दिखीं। उन्होंने इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को दिवाली की अनंत शुभकामनाएं- मेरी और मेरे सभी लोगों की तरफ से आप सभी को।'
विज्ञापन
7 of 9
ईशा मालवीय
- फोटो : इंस्टाग्राम@isha__malviya
ईशा मालवीय
टीवी अभिनेत्री ईशा मालवीय ने भी सोशल मीडिया पर अपना शानदार दिवाली लुक साझा किया है। इस लुक में ईशा ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। गुलाबी लहंगे में पटाखे जुड़ती ईशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'शुभ दीपावली।'
परिवार के साथ सोहा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
सोहा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने अपनी बेटी और पति कुणाल खेमू के साथ मंदिर में जाकर दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया। सोहा ने इस दौरान लाल रंग का सरारा सूट पहने, जिसमे वह हमेशा की तरह खूबसूरत लगीं। अपने प्रशंसकों को दिवाली की शुभकामनाओं के साथ सोहा ने कैप्शन में लिखा, ''हमारे परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। प्यार, हल्की शांति और खुशी.. यही हमने प्रार्थना की-प्यार और रोशनी।'' Baby John: बेबी जॉन का मोशन पोस्टर जारी, खतरनाक अवतार में दिखे वरुण धवन, थिएटर्स में दिखेगा टीजर