फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2022: कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में इस तरह दिखा सितारों का जलवा, वरुण और सारा ने भी लगाए चार चांद

Mon, 24 Oct 2022 09:14 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
सारा अली, इब्राहिम अली, वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
देश भर में आज दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में सेलेब्स भी इसमें पीछे नहीं हैं। बीते कई दिनों से बॉलीवुड में दिवाली की पार्टी का दौर चल रहा है। वहीं रविवार को भी गुलशन कुमार के भाई कृष्ण कुमार ने दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान एक बार फिर एक ही छत के नीचे सितारों का मेला लगा। तो आइए जानते हैं कि इस पार्टी में कौन-कौन से सितारे ने अपनी उपस्थिति से समां बांधा।
विज्ञापन

2 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में तमन्ना भाटिया शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ग्रे और गोल्डन कलर की साड़ी पहन अपने लुक को पूरा किया।

इसे भी पढ़ें- Diwali 2022: कटरीना-विक्की से लेकर आलिया-रणबीर तक, बॉलीवुड के इन कपल्स के लिए बेहद खास है यह दिवाली, जानें वजह

 
विज्ञापन

3 of 11
श्रिया सरन और आंद्रेई कोसचीव - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल फिल्मों की अभिनेत्री श्रिया सरन और उनके पति आंद्रेई कोसचीव ने भी इस पार्टी में शिरकत की। इस दौरान दोनों बेहद ही रोमांटिक दिखे।
 

4 of 11
सारा अली, इब्राहिम अली - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली पार्टी में सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम अली के साथ पहुंचीं। इस दौरान सारा ने ऑफ व्हाइट और ऑरेंज कलर का लहंगा पहना तो वहीं इब्राहिम लाइट ब्लू रंग के कुर्ते में नजर आए।
 
विज्ञापन

5 of 11
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
वरुण धवन ने भी दिवाली पार्टी में चार चांद लगाया। इस दौरान वह सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए।
 
विज्ञापन

6 of 11
सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कृष्ण कुमार की पार्टी में पहुंचे। पार्टी में अभिनेता ने बॉटम ग्रीन रंग के कुर्ते से चार चांद लगा दिए।
 
विज्ञापन

7 of 11
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले अभिनेता राजकुमार राव भी इस पार्टी में सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में पहुंचे।
 

8 of 11
योहानी - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन योहानी भी पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने नीले और काले रंग का ड्रेस पहना था।
 

9 of 11
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ - फोटो : सोशल मीडिया
फेस्टिवल के मौके पर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ भी पहुंची। दोनों ऑफ व्हाइट ड्रेस में ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे।
 

10 of 11
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने भी इस पार्टी में चार चांद लगाया। इस दौरान वह काले रंग के कुर्ते पायजामे में नजर आए।
 
विज्ञापन

11 of 11
गुरु रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया
कृष्ण कुमार की दिवाली पार्टी में गुरु रंधावा भी पहुंचे थे। उन्होंने काले रंग के कुर्ते और प्रिंटेड स्टोल से अपने लुक को पूरा किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें