दिवाली के मौके पर सितारों ने अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं दीं। इस खास मौके पर बाजार में अलग अलग ब्रांड के पटाखे बिकते हुए देखे गए। ऐसे ही पटाखे के एक पैकेट पर बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की तस्वीर छपी थी। जिसे उनके फैन ने टैग करके दिखाया तो अभिनेत्री ने भी उसका जवाब दिया।
विज्ञापन
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineeti
परिणीति चोपड़ा को टैग करते हुए दीपक कालभोर नाम के यूजर ने लिखा, 'परिणीति पता नहीं था कि आप इस ब्रांड को भी एंडोर्स कर रही थीं।' इस पर परिणीति कहां पीछे रहने वाली थीं और मजेदार जवाब दिया।
विज्ञापन
3 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineeti
परिणीति ने जवाब देते हुए लिखा, 'हाहाहा लेकिन कृपया पटाखे ना फोड़ें। आपके लिए दीवाली सुरक्षित और शांत हो।' इसके सात ही उन्होंने #PollutionFree #SayNoToCrackers का इस्तेमाल किया।
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : instagram/parineeti
बता दें कि परिणीति ने यशराज फिल्म्स में बतौर इंटर्न काम करना शुरू किया था। साल 2011 में परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में साइड रोल किया। उनकी अदाकारी को खूब पसंद भी किया गया। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'इशकजादे' में बतौर मुख्य कलाकार डेब्यू किया।
परिणीति की फिल्म संदीप और पिंकी फरार बनकर तैयार है। फिल्म में परिणीति, अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी। इसके अलावा उनकी फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर है। इस फिल्म की अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है।