फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2020: परिवार के साथ दीपावली पर देखी जा सकती हैं ये फिल्में, हर एक फिल्म का अलग है अंदाज

Sat, 14 Nov 2020 12:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिवाली पर देखें ये फिल्में - फोटो : फाइल फोटो
दीपावली का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार की धूम हमेशा से ही लोगों के बीच बनी रहती है। कई लोग इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं इसके बाद फटाके चलाते हैं। हालांकि इस साल कोरोना महामारी के चलते इस दिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ज्यादा बाहर नहीं निकलेंगे। ऐसे में मनोरंजन के लिए एक मात्र सहारा होता है टीवी। इस पैकेज में हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर आप परिवार के साथ किन किन फिल्मों से मनोरंजन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
गोलमाल - फोटो : Social Media
गोलमाल
साल 1979 में आई अमोल पालेकर की फिल्म 'गोलमाल' आपकी दिवाली को मजेदार बना देगी। फिल्म में उनके साथ उत्पल दत्त, बिन्दिया गोस्वामी, दीना पाठक, ओम प्रकाश, युनुस परवेज और अमिताभ बच्चन ने भी अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
'चुपके चुपके' में बाकी कलाकारों के साथ धर्मंद्र
चुपके चुपके
साल 1975 में आई फिल्म 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है जो दीपावली के दिन देखना आपको काफी मनोरंजक लगेगी। इस फिल्म में धर्मेंद्र, शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ओम प्रकाश जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

4 of 6
taare zameen par - फोटो : Social Media
तारे जमीन पर
साल 2007 में आई आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' भी दिवाली के दिन देखना एक अच्छा ऑप्शन है। इस फिल्म को बच्चों के साथ बैठकर देखना काफी सकारात्मक रहेगा। फिल्म से बच्चों के मन की भावनाओं को समझने में भी माता पिता को मदद मिलती है। इसमें आमिर के अलावा टिस्का चोपड़ा, दर्शील सफारी, विपिन शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में रहे।
विज्ञापन

5 of 6
3 idiots
3 इडियट्स
आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी स्टारर फिल्म '3 इडियट्स' स्टूडेंट्स पर पढ़ाई के प्रेशर औ उसके चलते उनमें पैदा होने वाले मानसिक तनाव को बताती है। इस फिल्म को भी परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। फिल्म में करीना कपूर खान, मोना सिंह, बोमन ईरानी भी मुख्य भमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चिल्लर पार्टी - फोटो : सोशल मीडिया
चिल्लर पार्टी
फिल्म 'चिल्लर पार्टी' घर में बच्चों के साथ बैठकर देखने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस फिल्म से बच्चों को एक बेहतरीन सीख भी मिलती है। फिल्म में कई सारे बच्चे मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी।

पढ़ें: KBC की ट्यून पर कंटेस्टेंट ने किया कथक, तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अमिताभ बच्चन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें