फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पार्टी में राजकुमार राव के साथ दिखीं एकता कपूर, वीडियो शेयर कर लिखा-इस अपराध को...

Tue, 29 Oct 2019 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rajkummar rao and ekta kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड सितारों ने रविवार को दिवाली बड़े धूमधाम से मनाई। कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री सोनम कपूर ने इस दिवाली पर अपने घर पार्टी रखी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इस बीच अभिनेता राजकुमार राव और निर्माता-निर्देशक एकता कपूर का एक डांस वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन

2 of 5
ekta kapoor - फोटो : instagram
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अभिनेता राजकुमार राव के साथ अभिनेता गोविंदा और अभिनेत्री रवीना टंडन के सुपरहिट गाने 'अंखियों से गोली मारे' पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में राजकुमार राव के साथ एकता कपूर जमकर ठुमके लगा रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए एकता कपूर ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Rajkummar Rao - फोटो : amar ujala mumbai
एकता कपूर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- 'मैं ज्यादा डांस नहीं करती हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जुम्बा और मेरे साथी ने ये अपराध करने में मेरी मदद की है।' एकता कपूर के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं। एकता कपूर का ये डांस वीडियो कौन सी दिवाली के जश्न का है इसको बता पाना मुश्किल है, लेकिन ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।  

4 of 5
Sonam Kapoor,Katrina Kaif, anil kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं बात करें बॉलीवुड सितारों की दिवाली पार्टी की तो इस खास मौके पर अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी। उनकी इस पार्टी में सैफ अली खान, कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, जाह्नवी कपूर, श्रद्धा कपूर,  एकता कपूर, शाहिद कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, सारा अली खान और दिया मिर्जा सहित कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। वहीं अभिनेता वरुण धवन के घर दिवाली पूजा का आयोजन हुआ। जिसमें कई सितारे दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर पर दिवाली पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा,शक्ति कपूर ,श्रद्धा कपूर, अरशद वारसी,राजकुमार हिरानी,सचिन पिलगांवकर, संजय खान ,दिव्या दत्ता,हिमेश रेशमिया ,कृति सैनन और तापसी पन्नू जैसे कई कलाकार पहुंचे। इन अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।  

पढ़ें: PHOTO: सोनम, अमिताभ से लेकर अंबानी परिवार तक, बॉलीवुड सितारों की ऐसी रही दिवाली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें