फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहन सिंह की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस, अनुपम खेर ने रिवील किया लुक

Thu, 21 Jun 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बायॉपिक जल्द ही पर्दे पर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे एक्टर अनुपम खेर का लुक भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

2 of 4
Anupam Kher
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी के किरदार को लेकर सस्पेंस था कि आखिर गुरशरण कौर का किरदार कौन निभाएंगा। इसे लेकर खुलासा हो चुका है। एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह फिल्म में पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह की पत्नी का किरदार निभाएंगी। अनुपम खेर ने उनका लुक अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
Anupam Kher
अनुपम खेर इस फिल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं। इस फिल्म की कहानी हंसल मेहता ने लिखी है, किताब को लेकर काफी विवाद हुआ था, और फिल्म बनाने को लेकर भी हंगामा हुआ था। 
विज्ञापन

4 of 4
Anupam Kher - फोटो : amar ujala
फिल्म को सुनील बोहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं, इससे पहले वे 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' जैसी फिल्मों को को-प्रोड्यूस कर चुके हैं। संजय बारू 2004 से 2008 के बीच तत्कालीन प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री से जुड़ी कई अहम बातों का इसमें खुलासा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें