फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस एक्ट्रेस का खत पढ़ रो पड़ीं सोनाली बेंद्रे, कैंसर के इलाज के बीच भी ट्वीट कर कही ये बात

Sat, 07 Jul 2018 12:52 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनाली बेंद्रे
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि सोनाली बेंद्रे को भी कैंसर हुआ है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रही हैं । इरफान खान के बाद सोनाली बेंद्रे जैसी बड़ी स्टार को कैंसर होने की खबर से पूरा बॉलीवुड सकते में आ गया । अक्षय कुमार तो सोनाली बेंद्रे से मिलने न्यूयॉर्क तक पहुंच गए ।
विज्ञापन

2 of 6
सोनाली बेंद्रे
सोनाली बेंद्रे ने अपनी इस बीमारी के बारे में बताते हुए खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था । इसके बाद कई सेलेब सोनाली के मुंबई स्थित घर पहुंचे थे । पूरा बॉलीवुड सोनाली बेंद्रे के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहा है ।
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेत्री दिव्या दत्ता
सोनाली की बीमारी की खबर सुनने के बाद दिव्या दत्ता ने उनके लिए एक बेहद इमोशनल लेटर लिखा है । दिव्या ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद सोनाली बेंद्रे उनकी पहली दोस्त थीं। दिव्या इस खबर को सुनने के बाद सदमे में हैं ।
 

 


 

4 of 6
सोनाली बेंद्रे
जब सोनाली ने दिव्या का लेटर पढ़ा तो वो इमोशनल हो गईं और रोने लगीं । दिव्या को टैग करते हुए सोनाली ने ट्वीट किया, 'दिव्या तुमने तो रुला दिया । लव यू । थैंक्स ।' दिव्या के अलावा सोनाली बेंद्रे ने इंडस्ट्री के बाकी लोगों को भी उनका ख्याल रखने के लिए शुक्रिया कहा ।
 

 


 

 
विज्ञापन

5 of 6
सोनाली बेंद्रे के साथ कुणाल सिंह
अनुपम खेर ने भी सोनाली की सलामती के लिए ट्वीट किया था और उनके लिए दुआ मांगी थी । इसके जवाब में सोनाली बेंद्रे ने लिखा, 'शुक्रिया, आप भले मेरे पड़ोसी हों लेकिन आपसे हमेशा मैं अलग-अलग देशों में मिली हूं । उम्मीद है कि न्यूयॉर्क में भी जल्द मुलाकात होगी ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनाली बेंद्रे - फोटो : twitter
इसी तरह से सोनाली ने ऋषि कपूर, सोनाली बेंद्रे, करण जौहर, रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय, नेहा धूपिया, अर्जुन कपूर, मधुर भंडरकर, राजकुमार राव, श्रुति हासन, अभिषेक बच्चन, उमंग कुमार, अनिल कपूर, अदिति राव हैदरी, मनीषा कोईराला, आशुतोष गोवारिकर, फरहान अख्तर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फराह खान को शुक्रिया कहा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें