पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम जारी है। न सिर्फ आम आदमी बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार के जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने शबाना आजमी के साथ गणेश पूजा करते हुए एक फोटो पोस्ट की। लेकिन इस पोस्ट को लेकर वो ट्रोल हो गई हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।