फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दिव्या दत्ता को बिजली कंपनी ने भेजा 51 हजार रुपये का बिल, शिकायत की तो मिला ये जवाब

Sun, 26 Jul 2020 10:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के अलावा मुंबई में इस वक्त बिजली का बिल भी लोगों की खूब मुसीबत बढ़ा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे तक बढ़े हुए बिजली के बिल से परेशान हैं। कई सेलेब्स इसे लेकर शिकायत भी कर चुके हैं। ताजा मामला अभिनेत्री दिव्या दत्ता का है, जिनका बिजली का बिल 51,000 रुपये आया है।
विज्ञापन

2 of 5
अभिनेत्री दिव्या दत्ता - फोटो : amarujala
51,000 रुपये बिजली का बिल देखकर दिव्या दत्ता हैरान रह गईं। इसके बाद उन्होंने बिजली कंपनी को फटकार लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कंपनी से कहा जल्द से जल्द उनकी इस समयस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

3 of 5
Divya Dutta
दिव्या दत्ता ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रिय टाटा पावर, क्या हो रहा है ये...एक महीने का बिल 51000 रुपये? शगुन देना है लॉकडाउन का? इसे जितनी जल्दी हो सके ठीक करो।' दिव्या के इस ट्वीट पर बिजली कंपनी का भी जवाब आया है। उन्होंने दिव्या से उनकी डिटेल्स मांगी और उनके समस्या को सुलझाने की बात कही।
 
 

4 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि दिव्या दत्ता से पहले अभिनेता अरशद वारसी भी अपना बिजली का बिल देखकर हैरान रह गए थे। उनका बिल करीब एक लाख रुपये आया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी से शिकायत करते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'ये मेरा बिजली का बिल है जो कि अडानी नाम के हाईवे रॉबर्स से मिला है और जो हमारे खर्च पर खूब हंस रहे हैं। अपडेट : मेरे अकाउंट से 05 जुलाई, 2020 को 1,03,564 रुपये कट गये हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्तिका नायर - फोटो : Social Media
इससे पहले तापसी पन्नू, हुमा कुरैशी, रेणुका शहाणे, नेहा धूपिया, पुलकित सम्राट सहित कई सितारों ने भारी भरकम बिजली के बिल को लेकर शिकायत की थी। वहीं अभिनेत्री कार्तिका नायर को भी बिजली कंपनी ने झटका देते हुए एक लाख रुपये का बिल भेजा था।

'दिल बेचारा' के गाने को लेकर भावुक हुए आदित्य नारायण, बोले- 'क्या पता था पहला गाना आखिरी हो जाएगा'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें