फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्या दत्ता ने तलाशा ये सुकून भरा ठिकाना, कुदरत की गोद में बैठकर बोलेंगी, 'बाय बाय, 2020'

Tue, 15 Dec 2020 01:22 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
divya dutta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल 2020 दुनिया के ज्यादातर लोगों के लिए खराब ही रहा है। वरिष्ठ अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर 2020 को अलविदा कहने और वर्ष 2021 का स्वागत नींबू मिर्ची लटका कर शुरू करने की ठान ली है। हर कलाकार चाहता है कि नए साल की शुरुआत उसके हिसाब से हो। इसी तरह अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भी फैसला किया है कि वह वर्ष 2020 को खुशी-खुशी अलविदा कहना चाहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
divya dutta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या ने फिलहाल काम से दूरी बनाई है और अपने करीबी दोस्तों के साथ महाराष्ट्र के पहाड़ी इलाके महाबलेश्वर में समय व्यतीत कर रही हैं। दिव्या दत्ता की इन छुट्टियों की हलचल इन तस्वीरों में देखी जा सकती है, जिनमें वह अलग-अलग काम करते हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है दिव्या अपने काम में व्यस्त रहने की वजह से कुछ इस तरह के कामों को कम ही अंजाम दे पाती होंगी। उन्होंने एक तस्वीर तो पेड़ पर चढ़े हुए साझा की है। इस तस्वीर को तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया जिसमें उन्होंने लिखा कि पेड़ पर चढ़ते हुए उन्हें उनका बचपन याद आ गया।

विज्ञापन

3 of 5
divya dutta - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिव्या की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वह एक खेत में बिजूका बनकर खड़ी हुई हैं। खेतों में काम करने वाले किसान अपनी फसल को बचाने के लिए अक्सर बिजूका बनाते हैं जिससे कि उनकी फसल को बर्बाद करने वाले प्राणी खेतों से दूर रहें। दिव्या खेतों का जायजा ले रही हैं, सब्जी तोड़ रही हैं। वह अपने दोस्तों के साथ पूरी तैयारी के साथ छुट्टी पर हैं। उन्होंने बिल्कुल शांत वातावरण में जाकर कुछ दिन शुद्ध हवा में बिताने का फैसला लिया है।


4 of 5
divya dutta - फोटो : Instagram - divyadutta25
छुट्टी पर रहकर दिव्या अपने साथ किसी सहायक या परिचारक को साथ लेकर नहीं गईं बल्कि अपने दोस्तों के साथ मिलकर खुद ही खाना बना रही हैं। साथ ही वह जंगल में पहाड़ों से रिसने वाले प्राकृतिक जल में डुबकी भी लगा रही हैं। उनके हिसाब से प्रकृति की गोद में जाकर ऐसे कामों को करके बीते साल को अलविदा कहना ज्यादा बेहतर रहेगा। इनके साथ ही अगर अगले साल की शुरुआत होगी तो वह ज्यादा सुखद भी होगी। बाद में फिर ऐसा करने का मौका दिव्या को शायद ही मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Swara Bhaskar, Divya Dutta - फोटो : Social Media
अगले साल की शुरुआत से ही दिव्या अपने प्रस्तावित कामों को पूरा करने में व्यस्त हो जाएंगी। दिव्या को पर्दे पर इस साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'राम सिंह चार्ली' में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए देखा गया। वहीं, उन्होंने वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' और 'होस्टेजेस' के दूसरे सीजन में भी अहम भूमिकाएं निभाई। भविष्य में दिव्या शबाना आजमी और स्वरा भास्कर के साथ 'शीर कोरमा' फिल्म में नजर आएंगी। इसके अलावा उनका नाम शैलेश वर्मा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'नास्तिक' से भी जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, मीरा चोपड़ा और हर्षाली मल्होत्रा मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें