दिव्या भारती बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। दिव्या ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपने पांव पसार लिए थे। बॉलीवुड में कदम रखते ही वह टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी थीं। दिव्या भले ही आज हमारे बीच न हो, लेकिन अब भी वह और उनकी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों में जिंदा हैं। दर्शक दिव्या की क्यूटनेस और उनके चुलबुले अंदाज पर फिदा हो जाते थे। आज दिव्या भारती की बर्थ एनिवर्सरी है। इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...