फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'काला' ने रजनीकांत के करियर पर लगाया ग्रहण, अक्षय कुमार की भी उड़ी नींद

Sun, 24 Jun 2018 09:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kaala
रजनीकांत की फिल्म  'काला' के खराब बॉक्स ऑफिस नतीजों ने दक्षिण भारत के वितरकों को परेशान कर डाला है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक नहीं चल सकी और उधर रजनीकांत की अगली फिल्म '2.0' को भी अनिश्चितकाल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kaala Karikalan
इस फिल्म के लिए निर्माताओं ने वितरकों से मोटी एडवांस रकम ली थी और रिलीज आगे बढ़ने से वे परेशान हैं। खबर है कि कई वितरकों ने 'काला' के नतीजों के बाद '2.0' के निर्माताओं से कहा कि एडवांस रकम लौटाएं क्योंकि रिलीज लगातार आगे बढ़ रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
2.0
किसी को नहीं पता कि कब तक उनकी रकम अटकी रहेगी। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ बड़े वितरकों की मांग को '2.0' के निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया है और जल्द ही एडवांस रकम लौटाई जाएगी। 

 

4 of 5
2.0
'2.0' पिछले साल रिलीज होनी थी परंतु वीएफएक्स के काम की वजह से इसे 2018 के शुरू में और फिर अगस्त में रिलीज करने की चर्चा थी मगर अब इसे अगले साल तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2.0
2018 के लिए अभी तारीख घोषित नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि करीब 400 करोड़ रुपये के बजट से बन रही 2.0 रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है और इसमें अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें