फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Criminal Justice 3 Teaser: क्रिमिनल जस्टिस के तीसरे सीजन का टीजर जारी, अधूरे सच का खुलासा करेंगे ‘माधव मिश्रा’

Wed, 03 Aug 2022 12:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी मशहूर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ फिर वापसी करने के लिए तैयार है। माधव मिश्रा के रूप में पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे।

विज्ञापन
1 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : यूट्यूब
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी मशहूर वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के नए सीजन के साथ फिर वापसी करने के लिए तैयार है। माधव मिश्रा के रूप में पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। इसी क्रम में हाल ही में सीरीज के तीसरे सीजन का टीजर जारी कर दिया गया है। बुधवार को जारी हुए सीरीज के टीजर में पंकज त्रिपाठी एक बार वकील बन सच से पर्दा उठाते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
लगभग आधे मिनट के लंबे इस टीजर वीडियो में, पंकज एक फिर अपने पुराने मजाकिया अंदाज में वकील के रूप में नजर आ रहे हैं। वीडियो को देख पता चल रहा है कि सीरीज में अभिनेता अपने जीवन के सबसे कठिन केस को लड़ने को तैयार है। रोहन सिप्पी द्वारा निर्देशित, क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 4
क्रिमिनल जस्टिस 3 - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल जस्टिस: अधुरा सच के टीजर में अभिनेता पंकज त्रिपाठी माधव मिश्रा बन अपनी बुद्धि, रणनीतियों और सच्चाई की खोज करते नजर आए। वहीं, सीरीज के इस सीजन में श्वेता बसु प्रसाद, लेखा की भूमिका में पंकज त्रिपाठी उर्फ माधव मिश्रा के खिलाफ केस लड़ती नजर आएंगी। टीजर में एक्टर यह कहते भी सुनाई दे रहे हैं कि, 'जीत तुम्हारी या मेरी नहीं होनी चाहिए; जीत सिर्फ न्याय की होनी चाहिए।"
 
विज्ञापन

4 of 4
क्रिमिनल जस्टिस सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
डिन्जी प्लस हॉटस्टार की यह सीरीज दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। सीरीज के पहले दो भागों को दर्शकों की काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। सीरीज के पहले दो भागों में पंकज त्रिपाठी माधव मिश्रा बन सच्चाई का पता लगाते और न्याय को जीत दिलाते नजर आए हैं। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें