फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तारक मेहता..' के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस तारीख से शो पर लौट रहीं आपकी दयाबेन!

Thu, 09 May 2019 05:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Vakani
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। कहा जा रहा है कि दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) जल्द ही शो में फिर से वापसी कर रही हैं। खबरों की मानें तो वह इसी महीने सेट पर लौटेंगी। बीते कुछ दिनों से दिशा वकानी के आने को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ था। शो के मेकर्स की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
Disha Vakani
मिड डे ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक दिशा शो में लौटने के लिए तैयार हो गई हैं। दिशा ने प्रोडक्शन हाउस से जुड़े शख्स को संपर्क किया था। बातचीत में उन्होंने कहा कि शो से बाहर होने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। कहा जा रहा है कि दिशा वकानी शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी के वापस आने का इंतजार कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक असित इस वक्त इटली में हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
रिपोर्ट के मुताबिक दिशा वकानी शो में 18 मई से शूटिंग शुरू कर सकती हैं। दिशा वकानी सितंबर 2017 से शो में नजर नहीं आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा वकानी के पति मयूर ने मेकर्स से बकाया राशि चुकाने को कहा था, हालांकि निर्माताओं ने इसका जवाब देते हुए देय भुगतान के बारे में ऐसे सभी दावों का खंडन किया। 

4 of 5
Disha Vakani - फोटो : file photo
कुछ अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, दिशा के पति ने निर्माताओं से मांग की है कि एक्ट्रेस केवल दिन में 4 घंटे और महीने में केवल 15 दिन काम करेंगी। इस तरह की मांग को निर्माताओं ने अस्वीकार कर दिया है, इसके चलते दिशा वकानी के साथ मनमुटाव बढ़ता चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Disha Vakani - फोटो : twitter
बाद में असित ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि 'इस सवाल के लिए तो मैं ऑनलाइन वोटिंग करवाने वाला हूं। कुछ भी हो सकता है। हो सकता है कि दिशा वकानी वापस आ जाएं। बहुत अच्छे-अच्छे कलाकार हमसे संपर्क कर रहे हैं और हम भी सबसे संपर्क कर रहे हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें