फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही झटके में मिला दिशा पाटनी को करोड़ों का ऑफर, इस टॉप एक्टर के साथ आते ही खुल जाएगी किस्मत

Thu, 17 May 2018 10:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan and Disha Patani
'बागी 2' की सफलता के बाद ऐसा लगता है कि मानो दिशा पाटनी की किस्मत उनका खुलकर साथ दे रही है। इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई ने बॉक्स ऑफिस को हिला कर रख दिया था। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि दिशा पाटनी को बॉलीवुड के दबंग खान का साथ मिल सकता है। यहां तक कि दिशा इस रोल के लिए फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस को भी रिप्लेस कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani
सूत्रों की मानें तो दिशा पाटनी को सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'भारत' फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिशा का अहम रोल होगा। इस रोल के लिए पहले श्रद्धा कपूर का नाम चर्चा में था वहीं अब दिशा पाटनी का नाम सुर्खियों में हैं।हालांकि नाम फाइनल होने की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka salman
इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में सलमान खान 5 डिफरेंट लुक में नजर आएंगे जिसमें आपको सलमान का 'मैंने प्यार किया' फिल्म के 18 साल के लड़के वाला लुक भी दिखाई देगा।

4 of 5
priyanka chopra
'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं जो सलमान के साथ 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वहीं प्रियंका इससे पहले सलमान के साथ 'मुझसे शादी करोगी', 'सलाम-ए-इश्क' और 'गॉड तुसी ग्रेट हो' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ali Abbas Zafar
इस फिल्म के बारे में अली अब्बास जफर ने बताया - 'फिल्म में भारत के 70 सालों के इतिहास से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण चीजों को दर्शाया जाएगा। इसमें एक ऐसे इंसान की कहानी होगी जो पहले और अब के भारत का गवाह बना होगा। फिलहाल इस फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें