टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म 'बागी 2' की हर तरफ चर्चा हो रही है। फैंस उनके स्टंट और एक्शन देखने के लिए बेताब हैं। इसमें उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी का भी अहम रोल है। दोनों साथ मिलकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 5
baaghi 2
टाइगर के साथ काम करने की वजह से दिशा की फैन फॉलोइंग बढ़ गई है। लेकिन वो अपने ब्वॉयफ्रेंड की पॉपुलैरिटी को मैच नहीं कर पा रही हैं। दोनों जहां भी जाते हैं हर कोई टाइगर श्रॉफ के बारे में ही बात करता है जो दिशा को पसंद नहीं आ रहा।
विज्ञापन
3 of 5
Baaghi 2
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर को उनसे ज्यादा मिल रही लाइमलाइट के चलते दिशा काफी परेशान हैं। इस वजह से दोनों के रिलेशन में खटास आ गई है। दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के बीच ही दोनों लड़ पड़े।
4 of 5
baaghi 2
दिशा को लगता है कि टाइगर सारी लाइमलाइट ले जाते हैं और उन्हें कोई नहीं पूछता। इतना ही नहीं दिशा को इस बात से भी नाराजगी है कि एक ट्रेंड डांसर होने के बावजूद उनका फिल्म में कोई सोलो डांस नहीं है। कुछ दिन पहले यह कपल सुपर डांसर 2 के सेट पर पहुंचा था।
साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनी "बागी 2" को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। डायरेक्टर अहमद खान की यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।