फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने स्विमिंग करते हुए दिखाए जबरदस्त स्टंट, थ्रोबैक वीडियो वायरल

Sun, 26 Jul 2020 02:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में कभी वो अपने डांस वीडियो साझा कर रही हैं तो कभी वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच दिशा का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्विमिंग करते हुए स्टंट कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कआउट के दौरान दिशा स्टंट करते हुए कई बार नजर आई हैं। इस तरह पानी में वो कम ही दिखी हैं। स्विमिंग करते हुए दिशा कार्टव्हील स्टंट कर रही हैं। साथ ही वो पानी के अंदर थोड़ी देर रुकी रहती हैं। उनका यह स्टंट देखकर फैंस भी हैरान हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा ने कुछ दिनों पहले अपना एक पुराना वीडियो साझा किया था जिसमें वो समंदर में गोते लगाती नजर आई थीं। लॉकडाउन में दिशा स्विमिंग मिस कर रही हैं।

4 of 5
दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। डीप नेक फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस में दिशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी तस्वीर देख टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने भी उनकी तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी की फिल्मों की बात करें इस साल फरवरी में रिलीज हुई 'मलंग' में नजर आई थीं। इसके अलावा ईद पर सलमान खान के अपोजिट उनकी फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज होने वाली थी। लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें