फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिशा पाटनी ने शेयर कीं बोल्ड अदाओं वाली तस्वीरें, यूजर्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट्स

Mon, 05 Apr 2021 08:31 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : Insatagram- @dishapatani
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कम समय में इंडस्ट्री में अच्छी सफलता पाई है। इस समय दिशा कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। इसमें से एक सलमान खान के साथ 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' भी शामिल है। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं। रविवार को अभिनेत्री ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया का पारा गर्म कर दिया। इन तस्वीरों को देख यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
disha patani - फोटो : instagram
रविवार को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में वो अलग-अलग पोज देती नजर आईं। उनके इस अदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दिशा की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 6
disha patani - फोटो : instagram
वहीं, उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए एक कैप्शन भी दिया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मूड'। बता दें कि फोटो देखकर वाकई अभिनेेत्री पूरे मूड में नजर आ रही हैं। दिशा लगातार सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सफेद बिकिनी में अपनी एक बोल्ड फोटो साझा की थी, जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था।
 

4 of 6
disha patani - फोटो : instagram
अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी' एक सेशन चलाया था, जिसके जरिए उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए थे। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा कि उन्हें समंदर और पहाड़ों में से क्या सबसे ज्यादा पसंद है?
विज्ञापन

5 of 6
disha patani - फोटो : instagram
इस सवाल का जवाब दिशा ने तस्वीर शेयर कर दिया था। उन्होंने जो तस्वीर शेयर की उसमें दिशा व्हाइट टू-पीस में नजर आ रही हैं। उनके पीछे समंदर नजर आ रहा है और इसे शेयर करते हुए दिशा ने बताया है कि 'पहाड़ से ज्यादा उन्हें बीच पसंद है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
disha patani - फोटो : instagram
दिशा पाटनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'मलंग' में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू थे। दिशा पाटनी अब सलमान खान के साथ फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड' में भी दिखाई देंगी। उनकी यह फिल्म ईद पर रिलीज होने वाली है। इसके अलावा दिशा 'एक विलेन 2' में अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम संग नजर आएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें