दिशा पाटनी का ग्लैमरस लुक टाइगर श्रॉफ के साथ आई फिल्म 'बागी-2' में सब देख ही चुके हैं। अपनी एक्टिंग और बोल्डनेस से लोगों के दिलों पर राज करने वाली दिशा का अंदाज भी सभी से जुदा है। दिशा पाटनी का कहना है कि वह इंडस्ट्री में दूसरे कलाकारों से प्रतिस्पर्धा करने के बजाय उन फिल्मों का हिस्सा बनकर खुश हैं, जो दर्शकों को खुशी दें और जिनका कंटेंट अच्छा हो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
disha patani
दिशा से जब बागी 2 के रिलीज को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, फिल्म की रिलीज का समय ऐसा होता है, जब मुझे घबराहट महसूस होती है। मैं कड़ी मेहनत और दर्शकों का मनोरंजन करना चाहती हूं। मेरा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जब लोग मेरी फिल्म देखने आए, तो वे खुशी महसूस करें।
विज्ञापन
3 of 4
Tiger Shroff and Disha Patani
दिशा से जब युवाओं के लिए फैशन पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब मैं सहज हूं तो अधिक कर सकती हूं इसलिए युवाओं को मेरी एकमात्र फैशन सलाह यह है कि युवा स्टाइलिश के साथ सिंपल भी लगें।'
दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' से पारी शुरू की थी। हालांकि इससे पहले वह साल 2015 में तेलुगू फिल्म 'लोफर' में नजर आई थीं। दिशा पाटनी 2017 में जैकी चैन के साथ फिल्म 'कूंग फू योगा' में भी दिखी थीं।