दिशा पाटनी करोड़ों दिलों की धड़कन हैं। वह सोशल मीडिया अपनी हॉट तस्वीरों से फैंस की धड़कने बढ़ाती रहती हैं। दिशा ने एक बार फिर पोस्ट से धमाका किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेज कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। फोटोज में वह चिल करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में दिशा शीशे के सामने पोज दे रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह साइड पोज देती दिखा रही हैं। तस्वीरों में उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है। फोटो के साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है, लेकिन फायर इमोजी लगाया है।