फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर के नया घर खरीदते ही उनके परिवार के साथ दिखीं दिशा पाटनी, मां और बहन के साथ किया खूब एन्जॉय

Mon, 06 Aug 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Patani
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी मीडिया में कुछ साफ-साफ नहीं कहा। दोनों स्टार्स अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम ही देते आए है हालांकि इनकी यह दोस्ती कैसी है यह तो यही जानें। खबरों की मानें तो दिशा और टाइगर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा टाइगर श्रॉफ के परिवार के भी काफी करीब हैं। हाल ही में दिशा को टाइगर के परिवार के साथ देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani
दिशा पाटनी टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ देखी गईं। यह तीनों लेडीज लंच डेट पर आई थी जिन्हें मुंबई के रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस मौके पर दिशा पाटनी, कृष्णा और आयशा तीनों स्टाइलिश लग रही थीं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि दिशा ने हरे रंग का वनपीस पहना हुआ है जिसके साथ उन्होंने स्पोर्टी शूज पहने हुए हैं। दिशा इस ड्रेस में काफी सिंपल और खूबसूरत नजर आ रही थीं। 
विज्ञापन

3 of 5
Disha Patani
टाइगर श्रॉफ की बहन की बात करें तो कृष्णा ने पीले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि आयशा ने जीस और टॉप पहना हुआ था। यह ऐसा पहला मौका नहीं है जब दिशा को इस तरह से टाइगर के परिवार के साथ देखा गया हो। इससे पहले भी कई बार दिशा को टाइगर श्रॉफ की मां के साथ इस तरह से देखा गया है। इस बात से इतना तो साफ है कि दिशा का टाइगर के परिवार के साथ काफी नजदीकी रिश्ते हैं। 

4 of 5
disha patani
फिल्मों की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दिशा पाटनी सलमान की बहन का किरदार निभा रही हैं। वहीं टाइगर श्रॉफ की बात करें तो वह इस वक्त 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं। दिशा और टाइगर एक साथ पहली बार स्क्रीन पर 'बागी 2' फिल्म में नजर आए थे। 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger and Disha
टाइगर और दिशा अक्सर एक साथ क्वालिटी समय बिताते हुए देखे जाते हैं। खबरों की मानें तो दिशा और टाइगर लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 'बागी 2' की सफलता के बाद टाइगर और दिशा के पास ऑफर्स की कमी नहीं है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार में नया घर खरीदा है। इस घर में 8 बेडरूम होंगे। कहा जा रहा है कि टाइगर इस घर में साल 2019 के अंत तक शिफ्ट हो सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें