फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राधे' के सेट पर दिशा पाटनी घायल, KIFF में न पहुंचने पर अमिताभ ने माफी मांगी, पांच खबरें

Sat, 09 Nov 2019 04:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Patani,Amitabh Bachchan - फोटो : amar ujala
राधे की शूटिंग के दौरान घायल हुईं दिशा पाटनी
अभिनेत्री दिशा पाटनी राधे की शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए अपनी चोट के बारे में बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा-'प्रभुदेवा सर की डांस स्टेप्स ने मुझे यह दिया। मेरे घुटनों में चोट लग गई है। सोशल मीडिया पर दिशा पाटनी की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही है। दिशा जल्द ही अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी हैं।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mahesh Bhatt - फोटो : file photo
महेश भट्ट ने अनुपम खेर को लेकर दिया बयान
फिल्मकार महेश भट्ट और अभिनेता अनुपम खेर बहुत अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में अनुपम खेर ने अपनी नई किताब 'लेसन्स लाइफ थॉट मी अननोनली' का विमोचन किया। इस दौरान महेश भट्ट ने अनुपम खेर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल राजनीतिक विचारधारा को लेकर अनुपन खेर और महेश भट्ट एक-दूसरे के विपरीत हैं। ऐसे में जब मीडिया ने महेश भट्ट से सवाल किया कि अलग विचारधारा होने के बाद भी आप दोनों इतने अच्छे दोस्त कैसे हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि "हम एक ही छत के नीचे क्यों नहीं रह सकते, जहां हम एक-दूसरे से असहमत हो सकते हैं? और हम उस मानवीय प्रेम और स्नेह को बरकरार क्यों नहीं रख सकते, जो मानव जाति के अस्तित्व के लिए आवश्यक है।" महेश भट्ट के इस बयान की काफी चर्चा हो रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय के बाला गाने को मिले 10 करोड़ से अधिक व्यूज
अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 4 के गाने बाला को यूट्यूब पर 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने ट्विटर पर दी है। गौरतलब है कि जब ये गाना रिलीज हुआ था तो अक्षय कुमार ने इस गाने के जरिए फैंस को बाला चैलेंज दिया था। बता दें कि फिल्म हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के अलावा बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, राना दग्गुबती, पूजा हेगड़े, कृति सैनन और कृति खरबंदा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 
 

 

4 of 5
Emraan Hashmi - फोटो : Social Media
इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' का पोस्टर रिलीज
अभिनेता इमरान हाशमी और ऋषि कपूर की फिल्म 'द बॉडी' लंबे समय से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आ गया है। इमरान और ऋषि कपूर की ये फिल्म स्पैनिश फिल्म El Cuerpo से प्रेरित है। फिल्म के पोस्टर को इमरान हाशमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है। पोस्टर के साथ ही इस फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। इमरान और ऋषि कपूर की ये फिल्म 13 दिसम्बर 2019 को रिलीज होती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan - फोटो : social media
KIFF का उद्घाटन ना करने पर अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों बीमार चल रहे हैं। ऐसे में 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन नहीं करने पर उन्होंने माफी मांगी हैं। खबर है कि तबीयत खराब होने के चलते अमिताभ बच्चन इस फिल्म फेस्टिवल में नहीं जा सकेंगे। बिग बी ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) में ना पहुंचने पर माफी मांगी है। अमिताभ बच्चन ने इस कार्यक्रम में ना पहुंचने के बाद अभिनेता शाहरुख खान ने 25वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ( KIFF) का उद्घाटन किया।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें