फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ के तूफानी डांस को फॉलो कर रहीं दिशा पाटनी, वीडियो को देख चुके 37 लाख लोग

Sun, 07 Apr 2019 11:43 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha Patani - फोटो : instagram
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तरह दिशा पाटनी (Disha Patani) भी अपने डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे अब तक 37 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। खास बात यह है कि इस वीडियो में दिशा के डांस मूव्स लोगों को पसंद आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Disha Patani and Selena Gomez - फोटो : instagram
इस वीडियो में दिशा पाटनी हॉलीवुड की मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) के लेटेस्ट गाने पर डांस कर रही हैं। दिशा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में दिशा के साथ एक और लड़की नजर आ रही हैं जो दिशा का साथ दे रही हैं। दिशा इससे पहले भी इस तरह के वीडियो शेयर कर चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani - फोटो : file photo
दिशा टाइगर की ही तरह फिटनेस फ्रीक हैं। वह घंटों जिम में एक्साइज करती हैं इसके साथ ही डांस करके अपने आपको फिट रखती हैं। काम की बात करें तो दिशा पाटनी सलमान खान की 'भारत' फिल्म में नजर आएंगी। इसके साथ ही ऐसी चर्चाएं हो रही हैं कि वह 'किक 2' में भी नजर आ सकती हैं। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

4 of 5
Disha Patani and Tiger Shroff - फोटो : amar ujala
दिशा पाटनी आखिरी बार बड़े पर्दे पर टाइगर के साथ 'बागी 2' (Baaghi 2) फिल्म में नजर आई थीं। यह पहली बार था कि दिशा ने टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की हो। दिशा पाटनी और टाइगर के अफेयर की खबरें लगातार आती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान जैकी श्रॉफ ने टाइगर के रिलेशनशिप को लेकर बड़ा बयान दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter
जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है। कौन जानता है कि दोनों शादी करें या फिर ऐसे ही जिंदगी भर दोस्त रहें। फिलहाल अभी दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें