फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भारत' की बंपर कमाई के बाद भी दिशा पाटनी को इस बात का है अफसोस, कनेक्शन कटरीना से जुड़ा

Thu, 20 Jun 2019 02:16 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Disha, Salman and Katrina - फोटो : file photo
सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत' फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म को रिलीज हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को मिले रिस्पांस के देखकर कहा जा सकता है कि जल्द ही कलेक्शन 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ पहली बार दिशा पाटनी नजर आईं। फिल्म के हिट होने के बाद दिशा ने बड़ा खुलासा किया। दिशा ने इंटव्यू में बताया कि सलमान के साथ काम करने बाद भी उन्हें किस बात का पछतावा है।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान और दिशा पाटनी - फोटो : instagram
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक दिशा पाटनी (Disha Patani) अभी किसी भी प्रोजेक्ट को साइन करने की जल्दबाजी नहीं करना चाहतीं। दिशा कहती हैं कि वह अपने काम को एन्जॉयमेंट के साथ करती हैं। सलमान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने को लेकर दिशा ने कहा- 'सलमान हार्ड वर्किंग और दयालु हैं। कई साल काम करने के बाद भी वह हमेशा काम को लेकर उत्साहित रहते हैं।' 
विज्ञापन

3 of 5
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
'भारत' फिल्म में सलमान खान के अपोजिट कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। हालांकि फिल्म में कटरीना और दिशा एक साथ नजर नहीं आईं। दोनों का फिल्म में एक साथ कोई भी सीन नहीं था। फिल्म में कटरीना के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर न करने को लेकर दिशा काफी दुखी हैं। दिशा कहती हैं कि हम दोनों भले ही एक ही फिल्म में थे लेकिन एक साथ स्क्रीन शेयर नहीं कर पाए।

4 of 5
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media
आपको बता दें, दिशा पाटनी 'भारत' फिल्म से पहले 'बागी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दिशा ने पहली बार कथाकथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर की थी। इस फिल्म में दिशा और टाइगर की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आई थी। फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani - फोटो : file photo
'भारत' के बाद दिशा पाटनी मोहित सूरी की फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म का नाम 'मलंग' है। इसमें दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में होंगे। खबरों की मानें तो यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। दिशा पाटनी ने साल 2017 में सुशांत सिंह राजपूत के साथ हिंदी सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें