disha patani, tiger shroff
- फोटो : social media
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'दिशा के डांस नंबर को सूट करने के लिए सिटी स्टूडियो में एक खास सेट तैयार किया गया है। इस गाने में काफी सारी बैकग्राउंड डांसर्स भी दिशा का साथ निभाएंगी। पिछले डांस नंबर की तरह यह डांस नंबर भी फिल्म का एक अहम हिस्सा है और इस गाने के बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। मेकर्स की पूरी कोशिश रहेगी कि लोगों को यह गाना पसंद आए। गौरतलब है कि 'बागी 3' में इस बार टाइगर के अपोजिट दिशा नजर आएंगी। बीते दिनों दोनों सर्बिया में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग कर वापस लौटे हैं। यह फिल्म अगले साल 6 मार्च को रिलीज हो सकती है।