फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने कॉपी किया ब्लैकपिंक स्टार लिसा का लुक? वायरल वीडियो ने सभी को दिया चौंका

Sun, 08 Dec 2024 03:24 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने अभिनय से ज्यादा अपने लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। दिशा का एक लेटेस्ट लुक है, जो हूबहू ब्लैकपिंक स्टार लिसा से प्रेरित नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर दोनों का एक जैसा लुक वायरल हो रहा है, जिस पर प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी-लिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani, moodylisaa
दिशा पाटनी का लेटेस्ट लुक ब्लैकपिंक स्टार लिसा के आउटफिट की नकल लग रहा है। दिशा के दबंग टूर आउटफिट ने सबका ध्यान खींचा। उनके इस लुक पर अब प्रशंसक जमकर कमेंट कर रहे हैं और कुछ नेटिजन्स उन्हें ब्लैकपिंक स्टार लिसा के लुक को कॉपी करने के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी-लिसा - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani, moodylisaa
दिशा ने कुछ ही देर पहले अपना यह दबंग टूर का लेटेस्ट लेकु सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस लुक के साथ दिशा ने कैप्शन में कुछ ही नहीं लिखा। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दिशा ने ब्लैकपिंक की सदस्य लिसा के हाल ही में मंच पर पहने गए कपड़ों की नकल की है। शनिवार को दिशा सलमान खान और उनकी कंपनी के साथ दुबई में आयोजित दबंग द टूर रीलोडेड में शामिल हुईं। इस दौरान दिशा ने 'मुंडियां तो बच' के गाने पर परफॉर्म किया। परफॉर्म करने के लिए उन्होंने सिल्वर शिमरी ब्रालेट और मैचिंग शॉर्ट्स पहनी थी। इस आउटफिट में रिफ्लेक्टिव मिरर लगे हुए थे। हालांकि, वह इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि यह आउटफिट लिसा के कॉन्सर्ट आउटफिट की नकल लग रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
पिछले साल लिसा को बॉर्न पिंक टूर के दौरान अपने साथी सदस्यों के साथ टूर करते हुए देखा गया था। टूर के दौरान, उन्हें इसी तरह की विशेषताओं वाली सिल्वर पोशाक पहने देखा गया था। उन्होंने इसे अपने हिट सिंगल, मनी के प्रदर्शन के दौरान पहना था। दोनों आउटफिट्स के बीच समानताओं के कारण, सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि दिशा का पहनावा लिसा के आउटफिट की नकल है।

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज और मनीष पॉल जैसे सितारों की दबंग रीलोडेड टूर ने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित किया। सलमान खान के इस टूर ने दुनिया भर में हजारों प्रशंसकों का मनोरंजन करते हुए भारी वैश्विक सफलता हासिल की है।
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में रेखा ने लगाया कॉमेडी का तड़का, अपने आइकॉनिक लुक का बताया राज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पटानी - फोटो : इंस्टाग्राम@dishapatani
अपने शानदार मनोरंजन के अलावा, इस टूर ने अपने कड़े सुरक्षा उपायों के लिए भी ध्यान आकर्षित किया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से जान से मारने की धमकियों के बाद, आयोजकों ने कार्यक्रमों के दौरान सलमान खान की सुरक्षा के लिए कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए हैं।
Dharmendra Birthday: धर्मेंद्र ने अपने 89वें जन्मदिन पर काटा केक, मनाया बेटे सनी-बॉबी के साथ बर्थ डे का जश्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें