फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के लिए पहली बुरी खबर, दिशा की खुल गई लाॅटरी

Sat, 13 Apr 2019 07:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas - फोटो : instagram
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों में शादी के बाद अगर किसी की ब्रांड वैल्यू में तेजी से गिरावट आई है तो वह हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस। प्रियंका को अब नए ब्रांड मिलना बहुत कम हो गया है और ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पुराने करार भी धीरे धीरे चुकते जा रहे हैं। हिंदी सिनेमा में खाली हुई इस जगह को तेजी से भरती जा रही हैं, आजकी यंग जनरेशन की सबसे फेवरेट अदाकारा दिशा पाटनी।
विज्ञापन

2 of 5
disha patani
दिशा हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। कभी टाइगर के साथ अपने अफेयर को लेकर तो कभी अपने नए ब्रैंड एंडोर्समेंट्स को लेकर। ऐसे ही एक मशहूर ब्रैंड के नए प्रोटक्ट्स को लॉन्च करने पहुंची दिशा मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचीं तो उनके चाहने वालों ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर दिशा को देखने वालों की भारी भीड़ जमा रही और भीतर भी लोगों ने खूब धमाल किया।
 
विज्ञापन

3 of 5
disha patani
अपने लुक और नए फैशन स्टाइल से दिशा हमेशा ही अपने फैंस पर गजब ढाती हैं। यहां भी इनका अंदाज हमेशा की तरह निराला नजर आया। इस छोटे से सफेद टॉप व जीन्स में वह बेहद ही खूबसूरत दिखीं।
 

4 of 5
disha patani
दिशा यहां एक अंतर्राष्ट्रीय ब्रैंड की घड़ियां और जूलरी लॉन्च करने पहुंचीं। दिशा पाटनी की ब्रांडिंग का काम देख रही कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान के साथ फिल्म भारत करने के बाद से दिशा पाटनी की ब्रैंड वैल्यू काफी बढ़ चुकी है और उनको मिल रहे नए ब्रांड्स में सलमान खान प्रोडक्शंस का भी बड़ा हाथ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
disha patani
फिल्मों के फ्रंट पर दिशा इन दिनों निर्देशक मोहित सूरी की फिल्म मलंग की शूटिंग कर रही हैं जो एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दिशा बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म भारत में भी एक खास किरदार में नजर आएंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें