फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: स्टारडम के बाद इस आलीशान घर में रहती हैं दिशा पाटनी, कभी 500 रुपये लेकर आईं थीं मुंबई

Sat, 13 Jun 2020 03:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। वह 28 साल की हो गई हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। दिशा आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रॉन्ड्स के विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। दिशा के पास मुंबई में आलीशान फ्लैट है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा का यह नया घर बैंड स्टैंड में हैं। उनके अपार्टमेंट का नाम 'वास्तु' है। दिशा का स्टाइल स्टेटमेंट किसी टॉप एक्ट्रेस से कम नहीं है। दिशा को अक्सर महंगे आउटफिट्स में देखा जाता है। यह दिशा के घर की बालकनी की तस्वीर है। जहां कई सारे पौधे लगाए गए हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
दिशा का ये घर काफी अलग और आलीशान है। जिसमें वो खुद रहती हैं। दिशा के घर का इंटीरियर भी बेहद खूबसूरत है। दिशा अपने घर के अंदर से तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि उन्होंने अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। इसके साथ ही वो मुंबई सिर्फ 500 रुपये लेकर आई थीं।

4 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके अलावा दिशा के घर में छोटी- छोटी पेंटिग्स हैं। जिस से दीवारों को सजाया गया है। दिशा के घर में कई सारे पैट्स हैं। दिशा का घर देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। यह तस्वीर दिशा के हॉल की है जहां सोफे के नीचे वह बैठी हुई दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
यह डाइनिंग हॉल की तस्वीर है। हॉल से ही बालकनी में जाने का रास्ता है। इस तस्वीर में दिशा अपने बिल्ली 'किटी' को गोद में खिलाती दिख रही हैं। दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने जिमानिस्टिक के वीडियो शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें