बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी का आज जन्मदिन है। वह 26 साल की हो गई हैं। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में दिशा की सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' रिलीज हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। दिशा के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़े दिलचस्प किस्से।