फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तस्वीरों में दिशा पाटनी को पहचानना मुश्किल, फिल्मों में आने से पहले दिखती थीं ऐसी

Sat, 13 Jun 2020 11:00 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री दिशा पाटनी आज यानी 13 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड में दिशा ने साल 2016 में फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से डेब्यू किया था। उनकी गिनती आज भले ही फिल्म इंडस्ट्री की मोस्ट स्टाइलिश और हॉट अभिनेत्रियों में होती है लेकिन फिल्मों में आने से पहले की तस्वीरें देखें तो दिशा के लुक में काफी बदलाव आया है। चलिए तस्वीरों के जरिए हम उनकी अभी तक की यात्रा को दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा पाटनी के स्कूल के दिनों से लेकर मॉडलिंग के शुरुआती दिनों की तस्वीरों में तो उन्हें देखकर पहचान पाना मुश्किल है। सिंपल लुक में नजर आ रहीं दिशा पाटनी को देख उनके फैंस भी एक बार धोखा खा जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा ने 12वीं के बाद उत्तर प्रदेश के नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। हालांकि दिशा का इरादा तो फिल्मों में आने का था तो उन्होंने खुद को उस हिसाब से तैयार करना शुरू किया।

4 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा की ये तस्वीरें फोटोशूट की है। उस समय दिशा बिल्कुल अलग दिखती थीं। अब उनके रंग-रूप में काफी बदलाव आ गया है। दिशा ने अपने मॉडलिंग के दिनों में कई फोटोशूट साड़ी में करवाएं हैं। पहले दिशा इतनी स्लिम ट्रिम नहीं थीं जितनी अब हैं।
विज्ञापन

5 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ के साथ म्यूजिक वीडियो एल्बम किया था। साल 2018 में टाइगर श्रॉफ के साथ दिशा की फिल्म 'बागी 2' रिलीज हुई। यह फिल्म सुपरहिट थी। दिशा और टाइगर के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात को कबूल नहीं किया है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता रहा है। टाइगर के परिवार के साथ भी दिशा की खूब बनती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 में दिशा पाटनी सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। इस साल दिशा की फिल्म 'मलंग' रिलीज हुई। फिल्म में उनका ग्लैमरस अंदाज था। सलमान खान के साथ ही दिशा की अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से टाल दी गई।

बरेली की ये लड़की बिना मुंबई जाए बन गई आयुष्मान की हीरोइन, देखिए कैसे मिला मौका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें